Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का लिया निर्णय : नंदकिशोर

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज भारतीय जनता पार्टी खाजेकलां मंडल द्वारा खाजेकलां स्थित समुदायिक भवन में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह स्थान...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज भारतीय जनता पार्टी खाजेकलां मंडल द्वारा खाजेकलां स्थित समुदायिक भवन में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव के नेतृत्व बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री नंद किशोर यादव ने बताया कि आज खाजेकलां मंडल के पदाधिकारियों के साथ मुख्य रूप से तीन बातों पर विचार करने के लिए बैठक की गई है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उसको भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के दो योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। आगामी 15 सितंबर को पटना साहिब के कर्मलीचक में सीवरेज प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उसके बाद किसी अन्य तिथि को महात्मा गांधी सेतु के समांतर बनने वाले पुल का भी शिलान्यास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 सितंबर को पटना साहिब पहुंचकर बड़ी पटन देवी मंदिर का दर्शन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना साहिब में आने के दौरान उनकी स्वागत के रूप रेखा बैठक में तैयार की गयी है।






https://youtu.be/bkn6OcCEOWk




बैठक में भाजपा के प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है और इसके तहत अस्पताल में फल का वितरण, दिव्यांगों के बीच में समान का वितरण, मंदिर और स्कूलों में पेड़ लगाने का कार्य एंव अन्य स्थानों पर सेवा करने लक्ष्य रखा गया है। साथ ही हर बूथ पर प्रबुद्ध लोगों को सम्मान देने एंव उन्से आशिर्वाद प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।









बैठक में अनिल मिश्रा, शंभू कुमार, गौरव जी, राजेश प्रताप, मुरारी राय, त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, शंकर चौधरी, निशा मेहता, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, शंभू कुमार , राजेश कुमार प्रसाद, रघुनाथ गिरी, सुधीर कुमार, मनीष कुमार जयसवाल, गुड्डू कुमार, सूरज अरोड़ा, संजीव कुमार, संतोष चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।





पटना सिटी से आनंद राज की रिपोर्ट।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now