Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कटिहार में कांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

कटिहार (न्यूज़ सिटी)। काँग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव अभियान समिति के प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ इरशाद अहमद खान ने कटिहार काँग्रेस कार्यालय "राज...


कटिहार (न्यूज़ सिटी)। काँग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव अभियान समिति के प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ इरशाद अहमद खान ने कटिहार काँग्रेस कार्यालय "राजेन्द्र आश्रम" में पार्टी की बैठक आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने जिला में संगठन की समीक्षा करते हुए सभी 07 विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कटिहार में पार्टी काफी मजबूत है, समर्थक भी काफी है। बस आपसी सामंजस्य की आवश्यकता है। प्रदेश पर्यवेक्षक ने आपसी सामंजस्य बनाते हुए संगठन के दिशा-निर्देश पर चलकर व मिलजुलकर अपने तय उम्मीदवार को जीताकर विधानसभा भेजने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व प्रखंड अध्यक्षों के साथ अलग-अलग संवाद करते हुए विभिन्न विधानसभा से उम्मीदवारी की आश लगाए पार्टी प्रत्याशियों से बॉयोडाटा भी लिया। इस दौरान प्राणपुर विधानसभा से आफताब आलम, तौकिर आलम, इशरत परवीन, राजेश गुरनानी, रंजन यादव, विकास सिंह आदि ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया।






https://youtu.be/1akds7v-QEs




बैठक में उपस्थित काँग्रेस प्रदेश सचिव सह 11 सितंबर को पार्टी द्वारा निर्धारित वर्चुअल रैली के प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष यादव ने कांग्रेस की वर्चुअल संवाद से आमजनों को जोड़ने का आग्रह करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। इस दौरान कोढ़ा विधायक पूनम पासवान, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कटिहार से काँग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, कटिहार जिलाध्यक्ष प्रेम राय, विनोद यादव, राजेश गुरनानी, मो० शमी, नगर अध्यक्ष सौरभ कुमार व मशरूर आलम, आफताब आलम, कंचन दास, पुतुल सिंह, योगेन्द्र यादव, संजर अली आजाद, विशुनदेव उरांव, राजेन्द्र नाथ मंडल, अल्तमस दीवान, निक्कू सिंह, युवा जिलाध्यक्ष-मनी पासवान, राजेश मंडल, जयनंदन मंडल, मास्टर सहीरुद्दीन, मुखिया शकील अंजुम, पूर्व मुखिया मोतीलाल ताँती, पूर्व मुखिया ब्रहमदेव राय, मौलवी रजीउद्दीन, गोपाल जी, प्रदीप शर्मा, मो० शहंशाह, मो० तनवीर मुखिया, प्रभाष चंद्र झा, मो० नोमान मुखिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।





कटिहार से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now