पटना (न्यूज सिटी)। एसटीईटी के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एस...
पटना (न्यूज सिटी)। एसटीईटी के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 की पुन: परीक्षा 09 से 21 सितंबर के बीच ऑनलाइन मोड आयोजित की जाएगी। परीक्षा नौ दिनों तक आयोजित होगी। 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 सितंबर को अलग-अलग विषयों की अलग-अलग पाली में परीक्षा आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने के दो सप्ताह पहले यानि 25 अगस्त को जारी की जाएगी। इस बार परीक्षा लेने का जिम्मा बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) को सौंपी गई हैं। बेल्ट्रान द्वारा परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों को दी गई है।
बता दें कि एसटीईटी 2019 की परीक्षा 28 जनवरी 2020 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गयी थी। लेकिन परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई धांधली की शिकायत मिलने के बाद बोर्ड ने जांच के लिए समिति का गठन की थी। जांच के उपरांत समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें धांधली पाए जाने के बाद 16 मई को दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद बिहार बोर्ड द्वारा जून महीने में ऑनलाइन परीक्षा लेने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी थी।
जनवरी में माध्यमिक (वर्ग 9 एवं 10) एवं उच्च माध्यमिक (वर्ग 11 एवं 12) विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बिहार में 8 साल बाद एसटीईटी का आयोजन हुआ था। एसटीईटी 2019 की पहली पाली पेपर-1 में कुल 1,81,738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं दूसरी पाली पेपर-2 में कुल 65503 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुल 2.47 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यही अभ्यर्थी पुनर्परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही उन्हें फिर से आवेदन करना होगा। बिहार बोर्ड ने जून महीने की शुरुआत में पटना हाईकोर्ट को बताया है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन महीने तक ले ली जाएगी।



