पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में कोरोना मरीजों के मदद के लिए हेल्प डेस्क खोला गया, जिसका शुभारंभ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में कोरोना मरीजों के मदद के लिए हेल्प डेस्क खोला गया, जिसका शुभारंभ आज हो गया। बताया जाता हैं कि अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज और उनके परिजनों को इलाज में काफी दिक्कतें व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए राज्य सरकार के विशेष दिशा-निर्देश पर अस्पताल परिसर में हेल्प डेस्क खोला गया है, जिसका आज शुभारंभ हो गया।
एनएमसीएच के चिकित्सक डॉ सीमा सहाय ने बताया कि हेल्प डेस्क में आठ आठ घंटे की तीन पारियों में डॉक्टर और पारामेडिकल स्टाफ अपनी ड्यूटी बखूबी से निभाएंगे। जो मरीज और उनके परिजनों को सभी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। हेल्प डेस्क में रोस्टर के अनुसार डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। गौरतलब है कि बीते 23 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने एनएमसीएच का निरीक्षण कर भर्ती मरीज और उनके परिजनों की सुविधाओं को लेकर अस्पताल परिसर में हेल्पडेस्क खोलने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग इस हेल्पडेस्क की मॉनिटरिंग करेगा।



