Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राशनकार्ड से वंचित लोगों को भी मिलेगा अनाज, नही होगी भुखमरी : सीता साहू

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल में मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में सोमवार को पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल के वार्ड पार...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल में मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में सोमवार को पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक हुई। हालांकि बैठक में भी सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला अपनाया गया। बैठक में पार्षदों ने मेयर के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि कोरोना के कारण हुए देशव्यापी लॉक डाउन लागू है। जिस कारण से जिन लोगो के पास राशन कार्ड है उन्हें सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्ड धारी को राशन तो दी जा रही हैं। परंतु जिन लोगो के पास राशन कार्ड नही है और वो लोग लॉक डाउन के कारण काम धंधा पर भी नही जा रहे है तो उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी हैं। जिनका आक्रोश स्थानीय वार्ड पार्षदों को झेलना पड़ रहा है। साथ ही पार्षदों ने कहा कि वार्ड में चुना और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव होने की बात को कहा।





बैठक में शामिल पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधि




पार्षदों की समस्या सुनने के बाद मेयर सीता साहू ने कहा कि जो लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और जिनके पास राशनकार्ड भी नही है, उनके लिए राशन की व्यवस्था की जाएगी। जिससे उनके सामने किसी भुखमरी की स्थिति की नौबत नही आ सके। साथ ही मेयर ने कहा कि वैसे लोगों जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और उनके पास राशन कार्ड नही हैं तो उनके राशन कार्ड बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद से बात की गई हैं। उनकी समस्या का समाधान जल्द निकाला जाएगा।






https://youtu.be/oMSjrXGmD7U
राशन की मांग करते वार्ड 58 की जनता




साथ ही मौके पर मौजूद सिटी अंचल के ईओ राकेश कुमार सिंह ने भी पार्षदों की समस्या को जायज ठहराते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का निदान जल्द ही मिल जाएगा। बैठक में डिप्टी मेयर मीरा देवी, पार्षद विकास कुमार, मीरा देवी, स्मिता रानी, विनोद कुमार, शोभा देवी, नीलम देवी, तरुणा रॉय, किरण मेहता, तारा देवी, किसमती देवी, सुनीता देवी, अरुण शर्मा, विक्की मौर्य समेत पार्षद प्रतिनिधि में उमेश मेहता, राजेश रॉय, संजीव कुमार, बलराम मंडल, धनंजय मेहता, बलराम चौधरी समेत कई लोग शामिल थे।






https://youtu.be/Fyx5AvNiZQk
ब्लीचिंग का छिड़काव करते हुए निगम कर्मी





ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now