Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, सोमवार को नहीं मिली एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पूरा विश्व कोरोना वायरस के दहशत में जी रहा है। वही इसके बचाव के लेकर केंद्र व राज्य स्तर पर पुरजोर तैयारियां की है।...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पूरा विश्व कोरोना वायरस के दहशत में जी रहा है। वही इसके बचाव के लेकर केंद्र व राज्य स्तर पर पुरजोर तैयारियां की है। जबकि कोरोना पीड़ित मरीजों की सेवा में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी दिन रात लगे हुए हैं। वही अगमकुआं स्थित एनएमसीएच में कोरोना से पीड़ित 48 मरीज भर्ती है, जिनमे से 7 पॉजिटिव मरीज भी शामिल है। हालांकि 7 पॉजिटिव मरीजों में से 2 पॉजिटिव मरीजों के इलाज के बाद प्राथमिक जांच में नेगेटिव रिपोर्ट पाई गई। कल दोनो मरीजों की दोबारा सैंपल जांच की जाएगी। अगर सैंपल जांच की दूसरी रिपोर्ट में भी नेगेटिव पाई जाएगी तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों में से एक मरीज पटना सिटी का निवासी बताया जाता है तो वही दूसरा मरीज फुलवारी शरीफ का रहने वाला है।






https://youtu.be/F7VogBgZwLM




वहीं दूसरी ओर आरएमआरआई में भी कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच में विगत 2 दिनों से सभी मरीजों के सैंपल जांच में रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। आपको बता दे कि अगमकुआं स्थित आरएमआरआई में रविवार को कुल 125 मरीजो की सैंपल जांच की गई थी, जिसमे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गयीं है। जबकि सोमवार को 182 कोरोना संदिग्ध की सैंपल जांच की गई, जिसमें भी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जो कि बिहार वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हालांकि आपको बता दे कोरोना की कोरोना संदिग्धों की 974 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 15 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है और 2 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।






https://youtu.be/yjFkdLhBqDY




वहीं पटना एम्स मे भी सोमवार को कुल 66 मरीजों के स्क्रीनिंग की गई। जिसमें से दो मरीज कोरोना संदिग्ध निकले। दोनों के सैंपल जांच के बाद दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं पटना एम्स में अब तक कुल 9 कोरोना से संक्रमित मरीज भर्ती हैं। जिनमें से दो कोरोना पीड़ित को ठीक कर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है।






https://youtu.be/lKk0MWRSCbM

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now