Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मानपुर बैरिया में पहुंची WHO एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम, 200 घरों में किया संघन सर्वेक्षण

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज मानपुर बैरिया पहुंच WHO एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शरणम अस्पताल के कर्मचारी व कोरोना पीड़ित मरीज पिंकी कुमारी क...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज मानपुर बैरिया पहुंच WHO एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शरणम अस्पताल के कर्मचारी व कोरोना पीड़ित मरीज पिंकी कुमारी के घर के आसपास के 200 घरों का संघन सर्वे किया। सर्वेक्षण दल में 20 स्वास्थ्य कर्मी और दो WHO के मॉनिटर शामिल थे। कार्यक्रम का नेतृत्व डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉक्टर एस एम त्रिपाठी तथा मॉनिटरिंग डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर मोहम्मद सुल्तान हुसैन तथा अखौरी राकेश कर रहे हैं।





डब्ल्यूएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम




वही मौके पर पहुंचे टीम ने लोगों से बातचीत कर कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैला कर लोगो से कोरोना से संबंधित छह प्रश्न पूछ रहे है। साथ इस क्रम में टीम पता करने में जुटे हैं कि इस इलाके में कोई अन्य व्यक्ति भी तो कोरोना संक्रमण से प्रभावित नहीं है। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से बाहर नहीं निकले एवं संयम बरतें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखें।






https://youtu.be/F7VogBgZwLM




मौके पर संपाचक संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ लक्ष्मण प्रसाद ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर बताया कि अभी तक कोई अन्य व्यक्ति में कोरोना का लक्षण नहीं पाया गया है इसकी विस्तृत जानकारी डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर मोहम्मद सुल्तान हुसैन पटना यूनिट ने दी। जांच दल में स्वास्थ्य कर्मी आंगनवाड़ी कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता आदि भी शामिल थे।





लोगों से पूछताछ कर जागरूक करते सर्वे टीम

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now