पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शरीफ अहमद रंगरेज ने अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद आलम पर आरोप लगाते ...
पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शरीफ अहमद रंगरेज ने अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद आलम पर आरोप लगाते हुए कहा की जब से खुर्शीद आलम मंत्री बने हैं सबसे बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय नर्क में चल गई है। इनके मंत्री बनने के बाद आज तक भी अल्पसंख्यक समुदाय में आने वाले मजदूरो को किसी तरह के कोई योजनाओं का लाभ नही मिल सका है। जो बीड़ी बनाने, अंडा बेचने, परचूनी दुकान, चप्पल का कार्य करने वाले जैसे लोगों का अल्पसंख्यक विभाग रोजगार करने के लिए लोन मुहैया कराती है, जो इस समुदाय के लोग इस योजना से वंचित है।
साथ ही श्री रंगरेज ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद आलम अल्पसंख्यक के नाम पर बोझ साबित होते हैं। इनके मंत्री बनने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय का उत्थान नही हो सका हैं। बिहार अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादतर लोग गरीबी के स्तर में गुजर बसर करने वाले होते है। वही अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मिलने वाली रोजगार करने के लिए लोन के फायदा लेने में मजदूरों को चप्पल घिसने को मजबूर हो गए है।



