Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रख्यात अधिवक्ता स्व जे पी शुक्ला की जयंती समारोह मनाया गया

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी के पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पेंशनर समाज के भवन में जे पी शुक्ला मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात अधिवक्ता स्व श...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी के पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पेंशनर समाज के भवन में जे पी शुक्ला मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात अधिवक्ता स्व श्री जे पी शुक्ला की जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर वाराणसी के महान संत 125 वर्षीय शिवानंद बाबा का भव्य सम्मान उपस्थित जनसमुदाय ने किया। वाराणसी के महान संत बाबा शिवानंद के बारे में कहा जाता है कि वह हनुमान जी के अब तक धरती में विराजमान सबसे बड़े उपासक हैं। इस अवसर पर वाराणसी के संत शिवानंद बाबा के साथ उनके दो दर्जन से अधिक शिष्य उपस्थित थे। प्रख्यात अधिवक्ता स्व जे पी शुक्ला के 82 वें जयंती समारोह का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ महान संत शिवानंद बाबा ने किया। इस अवसर पर आदर्श बाल विद्यालय के बच्चों ने प्रार्थना गीत तथा बुजुर्गों पर आधारित काव्य का पाठ किया। इस जयंती समारोह में प्रोविडेंट फंड पटना के कमिश्नर श्री रजनीकांत, भाजपा नेता श्री संजीव मिश्रा, जेपी शुक्ला मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अजीत शुक्ला, समाजसेवी पप्पू मिश्रा, विंध्याचल के महंत श्री ओम प्रकाश मिश्रा तथा रेलवे के अधिकारी बसंत तिवारी ने संयुक्त रूप से 125 वर्षीय निरोग शिवानंद बाबा को 'द लिविंग गांधी अवार्ड' से सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा को संयुक्त रूप से महात्मा गांधी के 3 फीट का प्रतिमा एवं स्वर्ण पदक भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रख्यात अधिवक्ता स्वर्गीय जेपी शुक्ला को स्मरण करते हुए न्याय जगत में किए गए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर श्री अजीत शुक्ला ने कहा कि उनके पिता तथा प्रदेश के सर्वोच्च अधिवक्ताओं में शुमार श्री जे पी शुक्ला आजीवन जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का काम करते रहें। इस मौके पर भाजपा नेता श्री संजीव मिश्रा ने कहा कि स्व जे पी शुक्ला सिर्फ कानूनविद ही नही बल्कि बहुत बड़े समाजसेवी भी थे।समाज के विभिन्न तबकों के कल्याण हेतु उन्होंने बहुत सारे कार्यों को अंजाम दिया। उनके किए गए कार्यों का ऋण समाज कभी न चुका सकेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्व जे पी शुक्ला के कीर्तिमान तथा आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now