पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी अनुमंडल के महात्मा गांधी सेतु सुसाइड पॉइन्ट बना गया है। परेशान और तनाव ग्रस्त लोगों को जब गुस्सा आता है तो...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी अनुमंडल के महात्मा गांधी सेतु सुसाइड पॉइन्ट बना गया है। परेशान और तनाव ग्रस्त लोगों को जब गुस्सा आता है तो लोग अपना दिमागी संतुलन खो देते है और अपने जीवन की इहलीला समाप्त करने के लिए गाँधी सेतु के ऊपर चढ़ कर सुसाइड करने के नियत से गंगा में छलांग लगा देते हैं। हालांकि जब गंगा में बाढ़ की स्थिति बनी रहती हैं और उस वक्त कोई इस तरह की सनकी हरकत करता है और सुसाइड करने के लिए गंगा में छलांग लगा देते, तो ऐसी परिस्थिति में लोगो को बचाना मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन गर्मी में पानी कम के कारण लोग आत्महत्या के लिए कूदते है तो पानी के बदले रेत पर गिर जाते है, जिससे लोग गंभीर घायल हो जाते हैं।
ऐसा ही घटना मंगलवार को देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु से हुई है, जहां एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि महिला गंगा नदी में गिरने के बजाय नदी के किनारे पर उभरे रेत पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी है अज्ञात महिला किस कारण से खुदकुशी की। वही पुलिस महिला के शिनाख्त करने में जुटी है, साथ ही उसके सुसाइड करने के पीछे कारणों के जानने में जुटी है। ताकि मामले की तह तक पुलिस पहुंच सके। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

By : Mishan kumar



