Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


01 मार्च के कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ तक के हजारों युवा गांधी मैदान में भाग लेंगे : अभय कुशवाहा

पटना (न्यूज़ सिटी)। प्रदेश युवा जदयू की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुआ। इस बैठक में यु...


पटना (न्यूज़ सिटी)। प्रदेश युवा जदयू की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुआ। इस बैठक में युवा जदयू के संगठन सचिव एवं जिला अध्यक्ष सहित वरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि आगामी 01 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ से लेकर जिला स्तर के 25,000 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। उन्होंने भाग लेने वाले समस्त युवाओं से कहा कि आप लोगो की रुकने की व्यवस्था पटना के मिलर स्कूल में किया गया है। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में आज सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही युवाओं के रोल माॅडल हैं। वह जिस तरह से युवाओं के हित में विगत 14 वर्षों में कार्य किए हैं। वह हर एक बिहारवासी ही नहीं अपितु देशवासियों के जेहन में है। यही कारण है कि आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बिहार के तमाम युवा उत्साहित हैं। उक्त बैठक में प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय कुशवाहा एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री ओम प्रकाश सिंह सेतु, श्री प्रियरंजन पटेल के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर व स्टीकर सहित कार्यकर्ता सम्मेलन से संबंधित विभिन्न सामग्रियों का भी लोकार्पण किया गया।





प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि युवा ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु कोषाध्यक्ष संजीव कुमार झा उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल, पंकज सिंह, शक्ति शोला, संगठन सचिव रणधीर मिश्रा, अरुण गुप्ता, सुभाष सिंह, सन्नी सिंह, चिकु सिंह, रितेश सिंह बंटी, अशोक पटेल राहुल खंडेलवाल, मुन्नी देवी, शत्रुघ्न पासवान, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now