Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


निजी चैनल के पत्रकार के असामयिक निधन पर शोक, ग्रामीण पत्रकारों ने मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बीते एक वर्ष से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से ग्रसित पटना ग्रामीण ईटीवी भारत के रिपोर्टर कुणाल सिंह का निधन...

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। बीते एक वर्ष से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से ग्रसित पटना ग्रामीण ईटीवी भारत के रिपोर्टर कुणाल सिंह का निधन पारस हॉस्पिटल में मंगलवार की देर शाम हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते हीं पटना ग्रामीण पत्रकारों की आँखें नम हो गई। गुरुवार को नौबतपुर में प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारों के द्वारा नौबतपुर के मोतीपुर स्थित वाटिका गार्डन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

[embed]https://youtu.be/D5XaGk1a0xc[/embed]
पत्रकारों ने उनके साथ बीते हुए लम्हों को याद करते हुए कहा कि वे जिन्दा दिल व खुश मिजाज इंसान थे, उनकी कमी हमारे बीच न रहने से महसूस होती रहेगी। बीते एक वर्ष से कैंसर जैसी घातक बिमारी में भी लगातार खबर संकलन करते रहे। इधर कुछ दिनों से बीमारी ने ऐसा जकड़ लिया था कि मंगलवार की देर शाम इस बीमारी से हार गए और उनकी मौत हो गई। वही इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार संतोष चंचल, आदित्य आनंद, जितेंद्र शर्मा, सुमित कुमार, निशांत कुमार, अविनाश कुमार उर्फ चिंटू, आश नारायण, सतीश कुमार, समाज सेवी मनोज कुमार, शैलेश सिंह, शिक्षक हरीओम कुमार, पैक्स अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह अन्य लोग उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now