पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पटना सिटी प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएश...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पटना सिटी प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लगभग 8000 विद्यार्थी एवं 500 शिक्षक एवं शिक्षिका हाथ से हाथ मिलाएंगे।
इस मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज पटना सिटी के अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें पटना सिटी प्राइवेट स्कूल एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर चौधरी, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, महासचिव केके सिंह, सचिव नागेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, विवेक माथुर उपस्थित हुए।