NEWS CITY, पटना सिटी । टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, भ...
NEWS CITY, पटना सिटी । टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना से किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न रचनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
किसी ने सुंदर लैंप तैयार किया तो किसी ने रंगीन तोरण। पूजा थाली, दीये, कलश और शुभ-लाभ की वॉल हैंगिंग जैसे आकर्षक सजावट सामग्रियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की रचनात्मकता देखकर अभिभावक भाव-विभोर हो गए और उनकी मेहनत की सराहना की।
उत्सव के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. रवि भार्गव ने अभिभावकों और बच्चों को दीपावली की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि दीपावली के दिन भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, और उनके स्वागत में पूरे नगर में दीप जलाए गए थे। उन्होंने बच्चों को अपने प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जूली भार्गव ने बच्चों को दीपावली के ऐतिहासिक और धार्मिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दीपावली से एक दिन पहले नरकासुर नामक राक्षस का वध भगवान श्रीकृष्ण ने किया था, जिसके उपलक्ष्य में दीपावली का पर्व मनाया जाता है।
उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी दीपावली को उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक और न्यूनतम करें। प्रधानाचार्या ने माता लक्ष्मी की कृपा से सभी के घर में सुख और समृद्धि की कामना की।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद, पम्मी, शिल्पी, रिया और ज्योति सहित अन्य सदस्यों ने सराहनीय सहयोग दिया।




.jpeg)


