Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में छठ पूजा की तैयारियाँ पूरी: गंगा घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का खास इंतजाम

  News city,   पटना में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है। जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने रविवार को पटना स...

 


News city,
  पटना में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है। जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने रविवार को पटना सिटी के गायघाट से लेकर दीदारगंज तक विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों का जायजा लिया।


 छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरिंकेटिंग, यात्री शेड, वॉच टावर, चेंजिंग रूम, शौचालय, रोशनी, और पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। पूजा के दौरान गंगा घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 300 जवानों की तैनाती की बात कही, जो किसी आपात स्थिति से निपटने में सहायक होंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाटों पर नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि घाटों की निगरानी 24 घंटे की जा सके।


इस निरीक्षण के दौरान सिटी एसडीओ, सिटी डीएसपी समेत जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम करने का भरोसा दिलाया है, ताकि श्रद्धालु इस महापर्व को सुरक्षित और सुगम तरीके से मना सकें। 


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now