Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छठ व्रतियों के लिए एम.के.एस. फाउंडेशन का शिविर

पटना सिटी, गायघाट,  एम.के.एस. फाउंडेशन द्वारा छठ व्रतियों के लिए वार्षिक शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन माननीया महापौर श्रीमत...


पटना सिटी, गायघाट,
 एम.के.एस. फाउंडेशन द्वारा छठ व्रतियों के लिए वार्षिक शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन माननीया महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, और महान शिक्षक गुरु रहमान सर प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. राज कमल, डॉ. विक्रम बीर, डॉ. रमण किशोर, पार्षद किरण मेहता, और समाजसेवी अनन्त अरोड़ा की उपस्थिति रही।

संस्था की संरक्षक प्रोफेसर डॉ. अनु रानी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर व्रतियों के बीच सूप, नारियल, गगरा, नींबू, कद्दू और पूजन सामग्री का वितरण किया गया, जिससे छठ व्रतियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


 

शिविर में एम.के.एस. फाउंडेशन के संरक्षक पंकज कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, शाहिद अंसारी, मुकेश कुमार ठाकुर, बच्चा प्रसाद यादव, कृष्ण कांत मधुकर सहित कई अन्य सदस्य सक्रिय रूप से व्रतियों की सेवा में जुटे रहे। मिडिया प्रभारी श्री गणेश कुमार ने सभी छठ व्रतियों को सेवा देने का आश्वासन दिया।

संयोजक बाबू भाई ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से इस शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है और भविष्य में भी फाउंडेशन इसी प्रकार समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। शिविर में संतोष कुमार, पवन कुमार डब्बू, गोपाल कुमार गोल्डन, पंकज सागर, अमित कुमार पांडेय सहित कई सक्रिय सदस्यों ने छठ व्रतियों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 


एम.के.एस. फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह शिविर समाज कल्याण की दिशा में एक सार्थक पहल है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मिलकर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now