पटना सिटी: सुमित्रा सदन, मालसलामी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोटरी पटना सिटी सम्राट और महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान ...
पटना सिटी: सुमित्रा सदन, मालसलामी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोटरी पटना सिटी सम्राट और महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर की घोषणा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए क्लब के चार्टर अध्यक्ष रो. विजय यादव, अध्यक्ष रो. देवराज बल्लभ, सचिव रो. देवेश नवाडिया, चेयरमैन रो. संजय सिन्हा और असिस्टेंट गवर्नर रो. दिनेश भदानी ने बताया कि यह शिविर 29-30 नवंबर एवं 01 दिसंबर 2024 को स्थानीय सनातन धर्म सभा भवन, चौक, पटना सिटी में आयोजित होगा।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों और उनकी टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी। 29 और 30 नवंबर को चयनित रोगियों के माप लिए जाएंगे, और 1 दिसंबर को मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विपिन चाचन द्वारा कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे।
रो. देवराज बल्लभ ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता प्रदान करना है, जिन्हें कृत्रिम अंगों की आवश्यकता है। सचिव रो. देवेश नवाडिया ने कहा कि यह शिविर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।
इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन मिलने की उम्मीद है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क लाभ दिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान अरुण सिन्हा ,गोविन्द चौधरी , राजीव सहित अन्य रोटरी सदस्य उपस्थित थे





