Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री रानी सती दादी मंदिर में मंगशीर वदी नवमी महोत्सव धूमधाम से आयोजित

पटना सिटी: श्री दादी जी भक्त मंडल के तत्वावधान में मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन मिरचाई गली स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में...


पटना सिटी:
श्री दादी जी भक्त मंडल के तत्वावधान में मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन मिरचाई गली स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में संपन्न हुआ। महोत्सव की शुरुआत घंटा-घड़ियाल और नगारों के बीच मंगला आरती से हुई। आचार्य लखन व्यास एवं हरिओम शास्त्री के निर्देशन में मुख्य यजमान संजीव देवड़ा और अर्चना देवड़ा ने पूजा-अर्चना की।

श्री दादी जी की ज्योत प्रज्वलित कर रोली, मोली, अक्षत, मेहंदी, पुष्प और नारियल अर्पित किए गए। इसके बाद मेहंदी उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें दादी जी को भक्ति-गीतों के बीच मेहंदी लगाई गई। पार्श्व गायिका अर्चना और संध्या की जोड़ी ने 501 महिलाओं को श्री दादी जी का मंगल पाठ कराया। मंगल पाठ के दौरान गजरा उत्सव और दादी जी के खजाने की अनूठी छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दादी जी का अलौकिक श्रृंगार और छप्पन भोग के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, महापौर सीता साहू, और आरक्षी उपाधीक्षक 2 डॉ. गौरव कुमार ने दादी जी की अरदास में भाग लिया।


इस आयोजन को सफल बनाने में प्रभु दयाल भरतिया, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, शंभू कसेरा, और अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। नारायणी महिला मंडल और श्री रानी सती दादी जी न्यास के सदस्यों ने भी महोत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now