Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ महागठबंधन का धरना प्रदर्शन

पटना सिटी।   गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल की बदहाल स्थिति के खिलाफ पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन दल की ओर से शनिवार को अस्पताल के...


पटना सिटी।
  गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल की बदहाल स्थिति के खिलाफ पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन दल की ओर से शनिवार को अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया। इस धरने की अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने की, जबकि संचालन सीपीआई नेता श्री देवरत्न प्रसाद ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए बलराम चौधरी ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के "मिशन 60" के तहत स्वास्थ्य विभाग में कई सुधार किए गए थे, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही थीं। लेकिन सरकार बदलने के बाद अस्पताल की स्थिति बद से बदतर हो गई है।

धरने में नेताओं ने अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को उजागर किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, तथा स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले चार दिनों से बंद है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।

 


महागठबंधन नेताओं ने 22 सूत्री मांग पत्र जारी करते हुए अस्पताल की समस्याओं का समाधान तत्काल करने की मांग की। प्रमुख मांगों में स्थायी अधीक्षक की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करना, एमआरआई सुविधा, आईसीयू की व्यवस्था, डॉक्टरों के आवास, और ऑक्सीजन प्लांट एवं ब्लड बैंक की स्थापना शामिल है।

नेताओं ने यह भी कहा कि तीन महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धरने को संबोधित करने वालों में मोहम्मद जावेद, प्रदीप मेहता, प्रोफेसर इकबाल अहमद, अजीत सिंह कुशवाहा, विनोद अवस्थी, रतन यादव, फिरोज हसन, सरदार जगदीश सिंह, अरविंद कुमार, शंभू शरण प्रसाद, और कई अन्य शामिल थे।

महागठबंधन ने चेतावनी दी कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विपक्ष के सभी नेताओं को ज्ञापन सौंपकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now