पटना। बिहार के उपचुनाव में एनडीए ने चारों सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल कर एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। वहीं, महाराष्ट्र में भी एनडीए ...
पटना। बिहार के उपचुनाव में एनडीए ने चारों सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल कर एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। वहीं, महाराष्ट्र में भी एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक विजय पर बिहार में कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया।
पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल और पार्टी प्रवक्ता अनंत अरोड़ा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस विजय ने 2025 के लिए बिहार में एनडीए की मजबूती को स्पष्ट कर दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने वालों में पटना से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर लगाकर इस जीत का जश्न मनाया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से आसिफ कमाल, अनंत अरोड़ा, अमित कुमार, अभय यादव, प्रवीण चौधरी, रामप्रवेश, मुकेश ठाकुर, संजीव कुशवाहा, आलिया, मनोज शर्मा और बाबू भाई संजय शामिल थे।
इस शानदार जीत से एनडीए के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जश्न के इस माहौल में पार्टी ने जनता को धन्यवाद दिया और भविष्य में विकास और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




.jpeg)
