पटना सिटी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज पटना सिटी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु देर रात से ही पवित्र गंग...
पटना सिटी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज पटना सिटी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु देर रात से ही पवित्र गंगा में स्नान करने के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। आस्था और विश्वास के साथ गंगा में डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। विभिन्न घाटों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार गंगा में रिवर पेट्रोलिंग कर रही हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी गंगा पाथवे के माध्यम से घाटों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक जारी रहने की संभावना है। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के इस पर्व को पूरे भक्ति भाव से मना रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। घाटों पर बनाए गए अस्थायी मेडिकल कैम्प, कंट्रोल रूम और निगरानी कैमरों के जरिए भीड़ प्रबंधन किया जा रहा है।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं की भक्ति और श्रद्धा ने घाटों का माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक बना दिया है।





