Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बक्सा कारोबारी अर्जुन प्रसाद का रहस्यमय ढंग से लापता होना, परिजनों में चिंता का माहौल

पटना सिटी ।  खाजेकला थानाक्षेत्र के कमंगर गली इलाके में बक्सा कारोबारी अर्जुन प्रसाद के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। ...


पटना सिटी ।
 खाजेकला थानाक्षेत्र के कमंगर गली इलाके में बक्सा कारोबारी अर्जुन प्रसाद के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके परिजनों ने खाजेकला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अर्जुन प्रसाद, जो कमंगर गली में बक्सा निर्माण का काम करते थे, बीते बुधवार की सुबह अपने कारखाने से घर जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन इसके बाद से ही उनका कुछ अता-पता नहीं चल सका है।

 


लापता कारोबारी की पत्नी ममता देवी ने बताया कि परिवार ने हरसंभव प्रयास कर अर्जुन प्रसाद को खोजने का प्रयास किया, परन्तु कोई सफलता नहीं मिली। कई जगहों पर पूछताछ और रिश्तेदारों से संपर्क के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिलने पर परिजनों ने थक हार कर पुलिस का सहारा लिया। अर्जुन प्रसाद के पुत्र अमन कुमार ने पुलिस से पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है और जल्द ही मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अर्जुन प्रसाद के लापता होने के पीछे किसी आपराधिक षड्यंत्र की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now