पटना सिटी। श्री दादी जी भक्त मंडल, पटना सिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल के अध्यक्ष प्रभु दयाल भरतिया की अध्यक्षता में श्री रानी सती दादी म...
पटना सिटी। श्री दादी जी भक्त मंडल, पटना सिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल के अध्यक्ष प्रभु दयाल भरतिया की अध्यक्षता में श्री रानी सती दादी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मंगशीर वर्दी नवमी महोत्सव 24 नवंबर, रविवार को मिरचाई गली स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में भव्य रूप से मनाया जाएगा।
मंडल के मीडिया प्रभारी संजीव देवड़ा ने जानकारी दी कि महोत्सव का शुभारंभ मंगला आरती के साथ होगा। इस अवसर पर श्री दादी जी का मेहंदी उत्सव, चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव और छप्पन भोग के साथ सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंगल पाठ में स्वर देने के लिए अर्चना और संध्या की प्रस्तुति होगी।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री दादी जी का खजाना, भव्य अलौकिक दरबार और भंडारा रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। इसमें शंभु कसेरा को सचिव, चंद्रप्रकाश झुनझुनवाला को उपाध्यक्ष, सतीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष और प्रमोद कसेरा संयोजक के रूप में शामिल हैं।
कार्यकारिणी में ओमप्रकाश राजगढ़िया, पप्पू मोदी, अशोक झुनझुनवाला, पवन बूबना और संजय झुनझुनवाला को स्थान दिया गया है। महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी से आयोजन और भी भव्य होने की संभावना है।





