Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आज गांधी मैदान में होगा ‘पुष्पा 2’ ट्रेलर का भव्य लॉन्च

पटना के गांधी मैदान में आज 17 नवंबर को फिल्म  ‘पुष्पा 2’  का ट्रेलर बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम में साउथ सुपरस्टार अल्लू ...


पटना
के गांधी मैदान में आज 17 नवंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर बड़े पैमाने पर लॉन्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रहेगी। यह इवेंट अपने स्तर का पहला है, जिसमें हजारों दर्शकों की भागीदारी की उम्मीद है।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी। दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 10 से पास के आधार पर होगी। गेट पर ही फ्री पास उपलब्ध कराए जाएंगे। बिहार सरकार और जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद यह आयोजन संभव हुआ है।

 


इवेंट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साउंड, म्यूजिक और लाइटिंग की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, ताकि दर्शकों को फुल इंटरटेनमेंट मिले। ट्रेलर लॉन्च को यादगार बनाने के लिए टीम पूरी तरह उत्साहित है।

अल्लू अर्जुन ने दर्शकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। कार्यक्रम में शामिल होना पूरी तरह फ्री है, जिससे लोगों में खासा उत्साह है।

फिल्म ‘पुष्पा 2’ का यह ट्रेलर लॉन्च अब तक का सबसे भव्य इवेंट माना जा रहा है, जो बिहारवासियों के लिए एक खास सुपर संडे साबित होगा। 



ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now