पटना: नीतीश कुमार की सरकार इस बार धनतेरस और दिवाली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को राहत देने जा रही है। वित्त विभाग ने अक...
पटना: नीतीश कुमार की सरकार इस बार धनतेरस और दिवाली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को राहत देने जा रही है। वित्त विभाग ने अक्टूबर महीने का वेतन और पेंशन भुगतान करने के लिए 25 अक्टूबर से प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के प्रधान सचिव, बिहार विधानसभा के सचिव, बिहार विधान परिषद के सचिव, महा निबंधक पटना उच्च न्यायालय, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलाधिकारी, सभी कोषागार पदाधिकारी, और स्थानीय आयुक्त बिहार भवन नई दिल्ली को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि अक्टूबर 2024 का वेतन 25 अक्टूबर से पहले का भुगतान किया जाए। 
इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि राज्य सरकार के सभी अराजपत्रित और राजपत्रित कर्मचारियों का वेतन, जिनकी निकासी स्थापना विपत्र से होती है, को संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस (जैसे मार्च माह का वेतन) छोड़कर, समय पर भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों से पहले अपना वेतन मिल सके।
आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रख रही है। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ने की उम्मीद है, जिससे त्योहारों का आनंद और बढ़ जाएगा।





