पटना: बिहार में चल रहे चार विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में ...
पटना: बिहार में चल रहे चार विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को शीर्ष स्थान पर रखा गया है।
सूची के अनुसार, पहले स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल का नाम है। दूसरे स्थान पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तीसरे स्थान पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम शामिल है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और डॉ. राज भूषण निषाद का नाम भी प्रमुखता से लिया गया है।
इसके अतिरिक्त, बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े के साथ नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, दीपक प्रकाश, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, मंगल पांडेय, ऋतुराज सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, रवि शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. प्रेम कुमार, राज कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज हुसैन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नितिन नवीन, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, नीरज कुमार बबलू, संतोष सिंह, हरि साहनी, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, नीतीश मिश्रा, विवेक ठाकुर, सुशील सिंह, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह, अनिल शर्मा, मिथिलेश तिवारी, शिवेश राम, और राजेश वर्मा का भी नाम शामिल है। 
ज्ञात हो कि 13 नवंबर को देशभर के 48 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें बिहार के चार सीट—इमामगंज, बेलागंज, रामगढ़, और तरारी— शामिल हैं। रामगढ़ और तरारी में बीजेपी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि बेलागंज में जेडीयू और इमामगंज में हम पार्टी के उम्मीदवार हैं। बीजेपी और पूरा एनडीए सभी चार सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिश में हैं, और इन 40 स्टार प्रचारकों की टोली चुनाव प्रचार में जुटेगी।
सूची -







