Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी: मेडिकल स्टोर पर गोलीबारी, स्टाफ मामूली रूप से घायल, अपराधी फरार

  पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के सुई की मस्जिद मोड़ स्थित सुदर्शन पथ पर देर शाम अपराधियों ने एक मेडिकल स्टोर पर गोलीबारी कर दहशत फैला ...

 


पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के सुई की मस्जिद मोड़ स्थित सुदर्शन पथ पर देर शाम अपराधियों ने एक मेडिकल स्टोर पर गोलीबारी कर दहशत फैला दी। इस घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, हालांकि दुकान के स्टाफ आदित्य कुमार को गोली का छर्रा लगने से मामूली चोट आई।
अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किए हैं। 
बताया जा रहा है कि गौरव मेडिकल स्टोर को टारगेट कर अपराधियों ने गोली चलाई। घटना के समय स्टोर मालिक गौरव कुमार दवा लेने गोविंद मित्रा रोड गए थे, जबकि उनका स्टाफ आदित्य कुमार दुकान में मौजूद था। 
पीड़ित आदित्य कुमार ने घटना के पीछे किसी दुश्मनी से इनकार किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खाजेकला थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now