पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...
पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को वजह बताया।
पासवान ने हरियाणा के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी लोग विपक्ष की सरकार बनने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के प्रति लोगों के विश्वास का परिणाम बताया। बिहार उपचुनाव पर बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए सभी चार सीटों पर जीत दर्ज करेगा। वह गया के एपी कॉलोनी में पार्टी कार्यकर्ता कमलेश शर्मा के घर उनके पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। चिराग पासवान ने यह भी जानकारी दी कि झारखंड में उनकी पार्टी, एलजेपी रामविलास, चतरा सीट से चुनाव लड़ने जा रही है।
एनडीए गठबंधन के तहत यह निर्णय लिया गया है। 24 तारीख को एलजेपी रामविलास पार्टी के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चतरा सीट से जीत हासिल कर पार्टी झारखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज करेगी।






