Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में अवैध पटाखा भंडारण: एक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त

 PATNA CITY : मालसलामी थाना क्षेत्र में दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर पटाखा भंडारण की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिर...


 PATNA CITY : मालसलामी थाना क्षेत्र में दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर पटाखा भंडारण की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीएसपी-2 के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंसूरगंज, मेन रोड स्थित दुकानदार गोपाल कुमार के दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दुकानदार भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोपाल कुमार बताया, जो मंसूरगंज मेन रोड निवासी दीपनारायण सिंह का 38 वर्षीय बेटा है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस कार्रवाई को देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन कोई स्वतंत्र साक्षी बनने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस स्थिति में पुलिसकर्मियों के सामने दुकान की तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए गए। दुकान से दो कार्टन चरखी छोटावाला, 20 बड़ा कार्टन मिक्स पटाखा (मुर्गा छाप, चिडचिड़ी), तीन कार्टन हाइड्रो स्पार्कलेस और शिवाकाशी पटाखे बरामद हुए।

पटाखों के संबंध में वैध कागजात और लाइसेंस मांगे गए, लेकिन गोपाल कुमार कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संतोषजनक जवाब न देने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि बिना कागजात और लाइसेंस के पटाखों का भंडारण और बिक्री संज्ञेय अपराध है, इसलिए गोपाल कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now