Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू, 25 अक्टूबर तक चलेगा नामांकन

NEWS CITY : देशभर की दो लोकसभा सीटों और 48 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और आज से नामांकन शुरू हो गया है। बिहा...


NEWS CITY :
देशभर की दो लोकसभा सीटों और 48 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और आज से नामांकन शुरू हो गया है। बिहार की चार विधानसभा सीटों—इमामगंज, बेलागंज, रामगढ़ और तरारी के लिए भी उपचुनाव होगा। यह उपचुनाव लगभग 1 साल के कार्यकाल के लिए हो रहा है, क्योंकि यहां के विधायक लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं।

इमामगंज (गया) से जीतनराम मांझी, बेलागंज (गया) से सुरेंद्र यादव, रामगढ़ से सुधाकर सिंह, और तरारी से सुदामा प्रसाद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों—गया, जहानाबाद, बक्सर, और आरा से सांसद चुने गए। इन विधायकों के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हो गईं, जिस कारण अब यहां विधानसभा उपचुनाव हो रहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी होगी, और 30 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इन सीटों के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा, और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now