Patna city : कौमुदी महोत्सव में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनंत अरोड़ा को "समाज सेवा रत्न" सम्मान से नवाजा...
Patna city : कौमुदी महोत्सव में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनंत अरोड़ा को "समाज सेवा रत्न" सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी एवं बिहार विधान सभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर जी के कर-कमलों से प्रदान किया गया। यह महोत्सव बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और पटना जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
समारोह में अनंत अरोड़ा के उल्लेखनीय योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। इस अवसर पर बिहार के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। समारोह में राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों की प्रशंसा की और उन्हें समाज के प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया। अनंत अरोड़ा को सम्मानित होते देख सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनकी सराहना की।
अनंत अरोड़ा ने इस सम्मान को समाज के प्रति अपने दायित्व को और गंभीरता से निभाने का प्रेरणा स्रोत बताया। उनके कार्यों से प्रभावित होकर समाज के कई लोग उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में देखते हैं।





