Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में मॉर्निंग वॉक के दौरान 70 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

PATNA CITY : आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपूरी में 08.10.24 को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान 70 वर्षीय राजीव रतन गुप्ता की अपराधियों द्वारा गोली...


PATNA CITY :
आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपूरी में 08.10.24 को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान 70 वर्षीय राजीव रतन गुप्ता की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक राजीव रतन गुप्ता, जो बजरंगपुरी शिव मंदिर के पास रहते थे, की पत्नी आशा कुमारी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने आलमगंज थाना कांड संख्या 595/24 के तहत धारा 103 (1)/61 (2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नगर पटना पूर्वी ने सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सिटी-01 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। इस दल ने तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ कि संजीत यादव ने 2 लाख रुपये की सुपारी देकर राजीव रतन गुप्ता की हत्या करवाई थी। एडवांस के रूप में सन्नी कुमार को 10 हजार रुपये दिए गए थे। हत्या के लिए हथियार की व्यवस्था जीम संचालक शिव कुमार ने की थी। घटना के दिन सन्नी कुमार और धर्मेन्द्र कुमार ने राजीव रतन गुप्ता को गोली मारी, जिसकी पहचान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से की गई।

घटना के बाद सन्नी और धर्मेन्द्र ने हथियार शिव कुमार को वापस कर दिए, जिसने इन्हें रोहित कुमार पाण्डेय के पास छिपाने के लिए दिया। पुलिस ने रोहित कुमार पाण्डेय से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

मास्टरमाइंड संजीत यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अपराधियों में सन्नी कुमार, शिव कुमार, रोहित कुमार पाण्डेय, और धर्मेन्द्र कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, तीन मोबाइल फोन, और 3450 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, और अपराधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now