Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राष्ट्रीय जनता दल के तत्वाधान में प्रीपेड विद्युत मीटर और महंगाई के खिलाफ पटना में विरोध मार्च

PATNA CITY :  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में प्रीपेड विद्युत मीटर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पटना में एक विरोध मार्च का आयोजन किया ग...


PATNA CITY : 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में प्रीपेड विद्युत मीटर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पटना में एक विरोध मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च गायघाट अशोक राज पथ से शुरू होकर बदरघाट होते हुए पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचा, जहां राजद कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में "प्रीपेड मीटर नहीं, ए चीटर है", "इसे लगाना बंद करो" और "रुको महंगी, बांधो दाम" जैसे नारों की तख्तियां लेकर विरोध किया।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव और पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आम जनता प्रीपेड मीटर की खामियों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के दौरान उपभोक्ता साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं और सरकार को इसे तत्काल बंद कर पुराने विद्युत मीटरों को फिर से चालू करना चाहिए।

महंगाई पर बात करते हुए मेहता ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर 20% "गब्बर सिंह टैक्स" (GST) लगाने का आरोप लगाया, जिसके कारण तेल, दाल, दवाई और सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 300% से 500% तक की वृद्धि हो गई है। मेहता ने मिंट के सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि इस साल महंगाई दर 5.45% तक पहुंच गई है, जिससे आम जनता त्राहिमाम कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से खाद्य पदार्थों पर लगाए गए टैक्स को हटाने और जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि महंगाई को नियंत्रित किया जा सके।

इस विरोध मार्च में कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें राजद के पटना महानगर अध्यक्ष महताब आलम, पूर्व प्रदेश महासचिव सलमान अख्तर, प्रदेश महासचिव प्रेम गुप्ता, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मो. जावेद, उमेश पंडित, दिनेश पासवान, शैलेश यादव, रतन यादव, मनोज यादव, मुन्ना जायसवाल, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अजीत सिंह कुशवाहा, महिला नेत्री शकुंतला प्रजापति, अमन कुशवाहा, शिव मेहता, अरुण स्वर्णकार, छोटू राज, मो. इकबाल एडवोकेट, गिरजा शंकर कसेरा, चंद्रदीप मेहता, संजय रजक, राजेश रजक, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, हिदायत अहमद, शाहीन अनवर, अभय गोस्वामी, बबलू राम, राम बाबू पाल, गौरी शंकर मेहता, रंजीत मेहता, मुन्ना मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शन के माध्यम से राजद ने प्रीपेड विद्युत मीटर और महंगाई के मुद्दे पर सरकार से त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now