पटना सिटी : पाटलिपुत्र परिषद द्वारा कला संस्कृति एवं युवा विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से पटना सिटी के गांधी सरोवर परिसर में आगामी 16 अक्टूब...
पटना सिटी : पाटलिपुत्र परिषद द्वारा कला संस्कृति एवं युवा विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से पटना सिटी के गांधी सरोवर परिसर में आगामी 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा की चाँदनी बेला में प्रकृति प्रेम और अनुराग का उत्सव कौमुदी महोत्सव का उद्घाटन माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे ।
इस अवसर पर उपस्थित कलाप्रेमी श्रोताओं का स्वागत बांसुरी और खीर भेंट कर किया जाएगा।
पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अथिति ,परिषद के मुख्य संरक्षक बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव , उप मुख्य मंत्री सह कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे । विशिष्ट अतिथि रहेंगी पटना महापौर श्रीमती सीता साहू।
महोत्सव में साहित्य, पत्रकारिता , चिकित्सा , रंगकर्मी, संगीत, चित्रकला, खेल, उद्यम-व्ययाय और समाजसेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली प्रतिभाओं को राज्यपाल आर्लेकर
"कौमुदी रत्न" से सम्मानित करेंगें । इस अवसर पर लेख- चित्रकला,ट्री पॉट सजावट प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
देश के ख्याति प्राप्त कलाकार द्वारा नृत्य-संगीत , श्री कृष्ण राधा का महारास की मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम होगा।
आज ज़िला प्रशासन पदाधिकारी एडीएम, एसडीओ,एनडीसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन का मुआयना किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए परिषद अध्यक्ष डॉ टीपी गोलवारा,शिव प्रसाद मोदी, गोविंद कनोडिया,आलोक चोपड़ा ,संजय राय ,विनय केशरी , सुजीत कसेरा, राजेश शुक्ला, टील्लू, अजय यादव, विनय कुमार , भगवती मोदी, दयानन्द सिंह यादव, मो नैयर इक़बाल सहित परिषद के कई सदस्य सक्रिय रहे।



