PATNA CITY : होली, रमजान और आगामी लोकसभा चुनाव में शांति और सुरक्षा को लेकर पटना सिटी के गुलजारबाग स्थित मिनी इंडोर स्टेडियम में सिटी एसडी...
PATNA CITY : होली, रमजान और आगामी लोकसभा चुनाव में शांति और सुरक्षा को लेकर पटना सिटी के गुलजारबाग स्थित मिनी इंडोर स्टेडियम में सिटी एसडीओ और सिटी एएसपी के संयुक्त नेतृत्व में शांति समिति के एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं से जहां पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी को अवगत कराया। वहीं पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से पुलिस प्रशासन को सहयोग किए जाने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण पर्व को संपन्न कर लिए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सिटी एसडीओ ने पर्व के दौरान विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रति नियुक्ति किए जाने की बात दोहराते हुए असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी बरतने की भी बात कही। सिटी एसडीओ ने मटका फोड़ होली के आयोजन को लेकर लाइसेंस लेना जरूरी करार देते हुए हुड़दंग करने वाले वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की भी बात कही। इस दौरान सिटी एसडीओ ने डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की बात दोहराते हुए हर हाल में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन कराए जाने की बात कही। इस मौके पर सिटी एसडीओ ने निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर लोगों को शपथ भी दिलाई।




