PATNA : राजधानी पटना के खुसरूपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला गृह रक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानी...
PATNA : राजधानी पटना के खुसरूपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला गृह रक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद खुसरूपुर जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है। मृतका की पहचान खुसरूपुर के निर्मली चक गांव निवासी कांति देवी के रूप में की गई है, जो सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में महिला गृह रक्षक के पद पर पदस्थापित थी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से महिला गृह रक्षक की मौत हुई, या फिर महिला गृह रक्षक ने खुदकुशी कर ली यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका के परिजनों और पुलिस ने भी इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।




