Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विज्ञान मेला का किया गया आयोजन

PATNA CITY : स्वयं सेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रांगण में आज दिनांक 16/3/24 को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया l जिसमें संस्था द्...


PATNA CITY :
स्वयं सेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रांगण में आज दिनांक 16/3/24 को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया l जिसमें संस्था द्वारा संचालित सेकेंड चांस कार्यक्रम के सभी केंद्रों गायघाट, त्रिपोलिया ,लोहानीपुर, मालसलामी एवं मंदिरी की कुल एक सौ उन्नीस बालिकाओं ने विज्ञान मेला में भाग लिया।  

   इसी बीच महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी.वी .रमण  को याद करते हुए और विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा दी गई महानतम देन के बारे में सभी बच्चियों को रूबरू कराया गया l


इन बालिकाओं में वैसी बालिका जो गत वर्ष मैट्रिक परीक्षा में उच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण हो चुकी हैं उन्होंने अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन 2023 -24 सत्र की बालिकाओं को विभिन्न तथ्यों के बारे में प्रैक्टिकल एवं विभिन्न रोचक गतिविधियों यथा - लेंस और दर्पण का परीक्षण,प्रकाश का परावर्तन,अपवर्तन और प्रकीर्णन पर प्रयोग,पटाखों में रंग तथा  धातु का जलना, उल्टा- पुल्टा, सिक्का,  बरसात ,गुब्बारे में खौलता पानी,चुंबक और विद्युत के प्रयोग में स्थिर विद्युत, विद्युत चुंबक, चुंबकीय बल रेखाएं , अम्ल , क्षार, लवण की पहचान दिखाना इत्यादि के प्रयोग को मेला में स्टॉल के माध्यम से सीखने का प्रयास किया। जिससे बालिकाएं काफी उत्साहित दिखी । 

इस आयोजन में मुख्य अतिथि एन.आई.ओ.एस. के संजय कुमार, रितिका जैन, सुजीत कुमार वार्ड  त्रिपण के पार्षद किरण मेहता ,डॉक्टर अजय प्रकाश,सूर्यकान्त गुप्ता,डा.हसमुख के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । सभी अतिथि के द्वारा बालिकाओं के द्वारा लगाये गए स्टॉल में भ्रमण किया गया तथा बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया ।  

    इस आयोजन को सफल बनाने में  राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडेय ,अमन कुमार, रुचि गुप्ता, खुशबु कुमारी, शिल्पा कुमारी,गौरव कुमार ,राहुल कुमार, आकाश कुमार ,स्नेहा रानी,पवन कुमार आदि की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now