Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मोबिल गोदाम में लगी आग,दर्जनभर यूनिट ने बुझायी, मची रही अफरा-तफरी

PATNA CITY । बाइपास थाना क्षेत्र के  इंद्रलोक नगर मुहल्ला में  देर रात एक मोबिल के गोदाम में आग लग गयी है‌ आगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है। आगल...


PATNA CITY ।
बाइपास थाना क्षेत्र के  इंद्रलोक नगर मुहल्ला में  देर रात एक मोबिल के गोदाम में आग लग गयी है‌ आगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है। आगलगी की  सूचना मिलते ही मौके पर एक एक कर 12 यूनिट आग बुझाने के लिए पहुंची। इसके बाद मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। फायर अफसर गयानंद सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर एक-एक कर सात दमकल गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा गया था। आग की भयावह को देख कर कंकड़बाग समेत अन्य जगहों और यूनिट को बुलाया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो आग की तेज लपट के कारण गोदाम के आसपास के मकान को हीट कर दिया था। फायर कर्मियों ने बताया कि समय पर कार्य करने से आसपास के मकान सुरिक्षत रह गये. किसी तरह के नुकसान नहीं हुए है। बाइपास थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मोबिल गोदाम में आग लगी है.जिसे  फायर कर्मियों ने नियंत्रित कर लिया है। आग लगने की वजह से वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फायर यूनिट आग बुझाने के लिए पहुंची थी। फायर अफसर ने बताया कि आग बुझाने की कार्रवाई की जा रही है। नुकसान का आकलन आग बुझाने के बाद होगा। आशांका है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ होगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now