पटना सिटी के चौक थानाक्षेत्र के चौक शिकारपुर जीतू शाह लेंन मोहल्ला स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लाख नगद, स्वर्ण आभूषण स...
पटना सिटी के चौक थानाक्षेत्र के चौक शिकारपुर जीतू शाह लेंन मोहल्ला स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लाख नगद, स्वर्ण आभूषण समेत लगभग तीन से साढे तीन लाख मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई है। इन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चोर किस तरह चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सामान लेकर मौके से फरार हो रहे हैं। पीड़ित गृह स्वामी द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़ित गृह स्वामी प्रमोद मिश्रा के भतीजे अभिषेक मिश्रा बताया कि एक शादी समारोह में भाग लेने परिवार के सभी सदस्य गया जिले गए थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह जब अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा पाया, और घर का सभी सामान बिखरा पाया। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखें एक लाख नगद, लगभग 2 लाख मुल्क के स्वर्ण आभूषण, टेलीविजन और महंगे बर्तनो की चोरी कर ली गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय आलाधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।




.png)