Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


खाजेकला : रहस्मय ढंग से लापता युवक विकास कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं

PATNA CITY :   खाजेकला थानाक्षेत्र के दीवान मोहल्ला हमाम पर इलाके से बीते 9 जनवरी से रहस्मय ढंग से लापता युवक विकास कुमार का अब तक कोई सुरा...


PATNA CITY :  खाजेकला थानाक्षेत्र के दीवान मोहल्ला हमाम पर इलाके से बीते 9 जनवरी से रहस्मय ढंग से लापता युवक विकास कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। किसी अनहोनी की आशंका से खौफजदा विकास के परिजनों ने पुलिस से से गुहार लगाते हुए विकास की सकुशल बरामदगी की मांग की है। बताया जाता है कि हमाम पर मोहल्ला निवासी देवानंद पासवान का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बीते 9 जनवरी को अपने घर से निकाला और उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा।  परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी विकास का कुछ भी अता-पता नहीं चलने पर हार थक कर परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय खाजेकला थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई। लेकिन घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक विकास का कोई सुराग नहीं मिल सका है। विकास के परिजनों ने पुलिस के अधिकारियों से अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने युवक की तलाश किए जाने की बात दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now