PATNA CITY : खाजेकला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवाब बहादुर रोड पानी टंकी के पास छापेमारी कर नशे का कारोबार करने वाले तीन तस्करों...
PATNA CITY : खाजेकला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवाब बहादुर रोड पानी टंकी के पास छापेमारी कर नशे का कारोबार करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 44 पुड़िया स्मैक भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र निवासी रोहित कुमार और आकाश कुमार के रूप में की गई है। वहीं तीसरे आरोपी की पहचान कदमकुआं थानाक्षेत्र निवासी कुंदन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक नशे की तस्करी को लेकर नवाब बहादुर रोड पानी टंकी के समीप एकत्रित हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके पर ही तीनों तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से 44 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।




