पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट स्थित पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के परिसर से दो कैदी फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने ...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट स्थित पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के परिसर से दो कैदी फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार हुए कैदी में से एक कैदी को पकड़ लिया। जबकिं दूसरा कैदी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। हालांकि कैदियों के फरार होने की घटना से साफ जाहिर होता है पुलिस कितनी लापरवाह है।
बताते चलें कि अगमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने बीते दिनों दो युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया था। हालांकि इसी मामले में आज पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तारी के बाद पटना सिटी के गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में पेश करने के लिए लाई थी। लेकिन दोनों कैदी ने मौका का फायदा उठाते हुए कमर में बंधा रस्सी सड़का कर दोनों ही फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुन्ना उर्फ माइकल नामक एक कैदी को धर दबोचा। जबकिं दूसरा कैदी भागने में सफल रहा।



