Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कबाड़ी के गोदाम में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी

PATNA CITY :   बाईपास थानाक्षेत्र के कर्मलीचक ओम कॉलोनी स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। स्था...


PATNA CITY :
  बाईपास थानाक्षेत्र के कर्मलीचक ओम कॉलोनी स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आगलगी की इस घटना में कबाड़ी दुकान के सामने खड़े कागज लदे एक पिकअप वैन भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है की कबाड़ी गोदाम के पास से गुजर रहे बारात में छोड़े जा रहे पटाखे की चिंगारी से कबाड़ी गोदाम में आग लगा, और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। आगलगी कि इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है। फिलहाल आग लगी कि इस घटना में नुकसान हुए संपत्ति का आकलन किया जा रहा है ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now