PATNA CITY : मध्य निषेध विभाग की टीम और अगमकुआं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटनासिटी के अगमकुआं थानाक्षेत्र के भागवत नगर रोड नंबर एक ...
PATNA CITY : मध्य निषेध विभाग की टीम और अगमकुआं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटनासिटी के अगमकुआं थानाक्षेत्र के भागवत नगर रोड नंबर एक में छापेमारी कर शराब की होम डिलीवरी करने वाले शराब तस्कर गिरोह के 7 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस छापेमारी में शराब तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना मिथिलेश यादव भी पुलिस के हत्या चढ़ गया। पुलिस ने मौके से दो कार में लदे 197 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है, वहीं गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 हजार रुपए के अलावे 6 मोबाइल भी बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि अगमकुआं थानाक्षेत्र के भागवत नगर इलाके में महंगी गाड़ियों में शराब भरकर उसकी डिलीवरी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके पर ही शराब तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के क्रम में दो कार से 197 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बताया यह भी जाता है कि अवैध शराब तस्कर महंगी गाड़ियों में शराब भरकर उसकी होम डिलीवरी किया करते थे, ताकि पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई शक ना हो। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।




