PATNA CITY : आज शहर में इस करकराती ठंड को देखते हुए मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द...
PATNA CITY : आज शहर में इस करकराती ठंड को देखते हुए मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आज मोबाइल कंबल वितरण के तहत पटना सिटी के विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण किया गया साथ ही आधा दर्जन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि समाज के दानवीर समाजसेवियों के सहयोग से यह कार्यक्रमो चलाया जा रहा है
आज नई सड़क शहीद भगत सिंह चौक मच्छरहट्टा मंगल तालाब कंगन घाट पर व्यवस्था की गई उन्होंने बताया कि इस कार्य को सफल बनाने में गिरधारी लाल सराफ पवन खेमका देवेंद्र पाल सिंह राजू सुल्तानिया राजेश कानोडिया रमेश टेकरीवाल रवि डोलिया संयोजक सुभाष पोद्दार अशोक बंका सनी शाह सक्रिय थे





