PATNA CITY : गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाश उत्सव को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्री हर...
PATNA CITY : गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाश उत्सव को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उपमुख्यमंत्री को शिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जहां प्रदेश की तरक्की और खुशहाली को लेकर गुरु महाराज से दुआएं मांगी, वहीं उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दी। उप मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के विशेष दीवान में आयोजित अखंड भजन कीर्तन में भी भाग लिया। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रति गहरी आस्था जताते हुए कहा कि वे लोग गुरु महाराज के बताएं रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। उनका कहना था कि प्रकाश पर्व को लेकर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पटना साहिब पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का कोई कष्ट ना हो, इसे लेकर राज्य सरकार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को हर संभव सहयोग करती है। इस मौके पर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा भी मौजूद थे। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में शीश नवाने के बाद तेजस्वी यादव बाल लीला मैंनी संगत गुरुद्वारा भी गए, जहां पहुंचकर उन्होंने गुरु के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।




