PATNA CITY : गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाश उत्सव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्री हरमंदिर...
PATNA CITY : गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाश उत्सव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जहां प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए गुरु महाराज से दुआएं मांगी, वही उन्होंने देश और प्रदेश वासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के विशेष दीवान में आयोजित अखंड भजन कीर्तन में भी भाग लिया। इस मौके पर वित्त वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार सह पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आई। इस दौरान गुरुद्वारा में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। गुरु के दरबार में शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया ।




