PATNA CITY : 15, 16 और 17 जनवरी को मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाशपर्व को लेकर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहि...
PATNA CITY : 15, 16 और 17 जनवरी को मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वे प्रकाशपर्व को लेकर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। ATS की सात सदस्ययी टीम ने आज तख्त हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरुद्वारा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर एटीएस की टीम ने गुरुद्वारा में घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गौरतलब है की दो दिन पूर्व जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और पटना डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने तख्त श्री हरमंदिर पहुंच कर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया था। प्रकाशपर्व में भाग लेने को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रीयो को निमंत्रण भेजा है ।




