Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सैदपुर नाले में डूब कर मौत के शिकार हुए युवक रवि

PATNA CITY :   आलमगंज थानाक्षेत्र के शनिचरा के समीप सैदपुर नाले में डूब कर मौत के शिकार हुए युवक रवि कुमार का शव आखिरकार पुलिस ने स्थानीय ल...


PATNA CITY :
  आलमगंज थानाक्षेत्र के शनिचरा के समीप सैदपुर नाले में डूब कर मौत के शिकार हुए युवक रवि कुमार का शव आखिरकार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरामद कर लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नाले में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया।  बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बताया जाता है कि आलमगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी निवासी रवि कुमार शनिचरा के समीप सैदपुर नाले पर बने पुल को पार कर रहा था, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा था। स्थानीय लोगों ने रवि को बचाने का हर संभव प्रयास किया, पर उसे बचाए नहीं जा सका।  सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना की तस्वीर कैद हो गई थी। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नाले में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now