Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोल्हु प्लस ब्रांड सरसों तेल का आउटलेट काउंटर का शुभारंभ

PATNA CITY :  गुजरी बाजार स्थित जीनत मार्केट में कोल्हू प्लस ब्रांड सरसों तेल का आउटलेट काउंटर खोला गया। जिसका उद्घाटन मेयर सीता साहू ने फी...


PATNA CITY : 
गुजरी बाजार स्थित जीनत मार्केट में कोल्हू प्लस ब्रांड सरसों तेल का आउटलेट काउंटर खोला गया। जिसका उद्घाटन मेयर सीता साहू ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कही की पेट से संबंधित अधिकांश बीमारियां खराब तेल या रिफाइन के उपयोग से होती है। ऐसे में यदि शुद्ध सरसों का तेल मिल जाए तो एक ओर जहां जायका स्वादिष्ट होगा, वहीं सेहत भी तंदुरुस्त रहेगा।

निदेशक मो सिकंदर आलम ने बताया कि यह उनका अपना आउटलेट है। वैशाली के हाजीपुर में कंपनी का प्लांट है। फिलहाल अभी बिहार में वितरण शुरू किया गया है। शीघ्र ही पूरे देश में विक्रय की जाएगी। उन्होंने बताया कि तेल एक किलो के पाउच समेत पांच, 10 व 15 लीटर के जार में उपलब्ध है।

मौके पर उपमेयर रश्मि चन्दवंशी, वार्ड पार्षद नीलम कुमारी, मो नौशाद अहमद, राजू मेहता, फैजुर रहमान, बलराम चौधरी, मो जावेद, इलियास बाबर, शरीफ रंगरेज, लड्डू चन्दवंशी, मेराज जेया, इरशाद दानिश समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now